Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं के...

कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं के प्राप्त आवेदनों पर दिए निर्देश समय सीमा में करें निराकरण कलेक्टर जय श्री जैन

0

सक्ती : जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे  जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम जुनवानी निवासी श्रीमती बबीता सोनवानी तथा समस्त ग्रामवासी ने ग्राम ओडेकेरा से जुनवानी तक पक्की सड़क निर्माण कर पहुँच मार्ग बनाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सिघंनसरा निवासी नारायण प्रसाद मरकाम ने मुक्तिधाम में आहाता निर्माण कार्य स्वीकृत के सम्बन्ध में, ग्राम पंचायत सिघंनसरा में स्ट्रीट लाईट लगवाने के संबंध तथा ग्राम पंचायत सिघंनसरा के गांधी चौक जीर्णोद्धार के सबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम हरेठी कलाँ निवासी बुधराम टंडन ने भू राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने व पुस्तिका बनाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी भूपेन्द्र कुमार यादव ने पौधा रोपण अनुमति के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नन्दौर खुर्द मल्दी निवासी श्री कुंज राम ने प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नन्दौर खुर्द मल्दी निवासी चित्रभान सिंह राठौर ने वृद्धा पेंशन दिलवाने के सबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here