एमसीबी : जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विगत 02 अक्टूबर 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पंचायत स्तर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक प्रस्तावों एवं गतिविधियों को संपादित किया गया।
विशेष ग्राम सभा के दौरान VB-G RAM G के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ग्राम सभा के वार्ता बिंदुओं का वाचन कर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न विषयों एवं पंचायत स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई।ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत प्लानिंग (VGPP) के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए तैयार की जाने वाली कार्ययोजना के संबंध में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्ययोजना में स्थानीय आवश्यकताओं, ग्रामीणों की प्राथमिकताओं तथा पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों को शामिल किए जाने को लेकर ग्रामीणों के साथ सार्थक चर्चा की गई।
इस अवसर पर “सेवा संकल्प” की भावना को केंद्र में रखते हुए ग्राम पंचायतों के विकास में जनभागीदारी, पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय की महत्ता पर भी जोर दिया गया। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत की आगामी कार्ययोजना में अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों को रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि विकास कार्य स्थानीय जरूरतों के अनुरूप और जनहित में संचालित किए जा सकें।विशेष ग्राम सभा के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच आवश्यक जानकारी साझा करने के साथ-साथ उनकी सहभागिता और सुझावों को महत्व दिया गया। इस प्रकार ग्राम सभा ने जनभागीदारी, सेवा संकल्प और ग्राम विकास की सामूहिक सोच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




