Home खेल IND vs NZ: 70 रन पर आधी टीम आउट, फिर भारत ने...

IND vs NZ: 70 रन पर आधी टीम आउट, फिर भारत ने पलटी बाजी; सीरीज में 2-0 की बढ़त

0

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 181 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए 70 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी की तिकड़ी ने बल्ले से कमाल दिखाने के साथ टीम इंडिया को मुकाबले में रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा के बल्ले से जहां नाबाद 51 रनों की शानदार पारी देखने को मिली तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अहम समय पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली।

70 के स्कोर आधी टीम लौट गई थी पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 181 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। संजू 14 रन बनाकर जब आउट हुए तो अचानक तेजी से विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला जिसमें वैभव सूर्यवंशी 4 रन, अभिषेक शर्मा 27 रन, कप्तान अय्यर 7 और अक्षर पटेल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें भारतीय टीम ने 70 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था और मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से हावी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here