Home छत्तीसगढ़ कोरबा : कुसमुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में सुलझाई अंधे...

कोरबा : कुसमुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

0

कोरबा :  कोरबा जिले थाना कुसमुण्डा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। आज हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध क्र. 392/24 धारा 103(1),238,3 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।मृतकों की पहचान वासुदेव पिता शत्रुहन यादव (66 वर्ष) और शांता यादव पति वासुदेव यादव (64 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) के निवासी थे।आरोपित शेख रमजान अली पिता मो. शेख अब्बारा अली (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) का निवासी है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित शेख रमजान अली ने अपने साथी कमल सतनामी के साथ मिलकर वासुदेव यादव और शांता यादव की हत्या की थी।शेख रमजान अली ने पुलिस को बताया कि उसने वासुदेव यादव को लात से मारा था और फिर कमल सतनामी ने वासुदेव यादव के सीने को दबाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद, कमल सतनामी ने शांता यादव के गले को दबाया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।इस मामले में उप निरीक्षक रफिक खान, स.उ.नि. विभव तिवारी, सउनि. लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, प्र.आर. 187 शिव जायसवाल, आर. 678 गजानंद यादव, आर. 733 केशव कंवर, आरक्षक 587 दिपेश प्रधान, आरक्षक 95 दुर्गेश डनसेना, सैनिक 156 सुखनंदन टण्डन एवं सैनिक 93 विजेता कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here