Home मनोरंजन शेर के साथ पीएम मोदी की तस्वीर, रणवीर सिंह बोले- जंगल का...

शेर के साथ पीएम मोदी की तस्वीर, रणवीर सिंह बोले- जंगल का राजा

0

गुजरात:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के जामनगर में मौजूद अनंत अंबानी के वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर ‘वनतारा’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां से उन्होंने कई जानवरों को देखा और उनके साथ वक्त गुजारा. पीएम मोदी की एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई, जिसमें वो शेर के साथ दिखाई दिए. शीशे के उस पार शेर और इस पार पीएम. दोनों की एक दूसरे को देखते हुए ये तस्वीर खूब वायरल हुई. अब इस तस्वीर पर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है.शेर के साथ पीएम मोदी की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “जंगल का राजा. ये तस्वीर बहुत प्यारी है. एक शानदार अवसर पर ली गई आइकॉनिक तस्वीर.” इस पोस्ट में रणवीर सिंह ने पीएम मोदी को भी टैग किया है. साथ ही उन्होंने अनंत अंबानी को लेकर कहा कि आपकी अच्छाई और नेकी और बढ़े और 10 गुना होकर आपको वापस मिले. मेरे प्यारे भाई आपके लिए बहुत सारा प्यार और दुआएं.

अनंत अंबानी का वनतारा:- वनतारा मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के दिल के करीब माना जाता है. अनंत को जानवरों से खास लगाव है ऐसे में उन्होंने जानवरों की मदद करने के लिए वनतारा नाम का वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर बनाया है. ये 3500 एकड़ में फैला है और इसमें अलग अलग तरह के हजारों जानवर हैं. वनतारा के उद्गाघटन के बाद पीएम मोदी ने भी वहां की कुछ यादगार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.

रणवीर इन दिनों क्या कर रहे:- रणवीर सिंह आखिरी बार लीड एक्टर के तौर पर करण जौहर की फिल्म रौकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. इसके बाद वो पिछले साल रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर सिंघम अगेन में दिखे. हालांकि इसमें उनका रोल छोटा ही था. आने वाले दिनों में रणवीर सिंह के पास कई प्रोजेक्ट हैं. वो बैजू बावरा, डॉन 3 और धुरंधर जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here