Home देश महाकुंभ के 45 दिन, 130 नाव और 30 करोड़ की कमाई, अब...

महाकुंभ के 45 दिन, 130 नाव और 30 करोड़ की कमाई, अब कितना देना होगा इनकम टैक्स?

0

प्रयागराज :- प्रयागराज में हुए महाकुंभ में सिर्फ आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने ही रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि यहां पैदा हुए रोजगार ने सफलता की नई इबारत लिखी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब विधानसभा में महाकुंभ आयोजन की उपलब्धियां गिना रहे थे, तब उन्होंने एक नाविक परिवार का जिक्र किया और बताया कि कैसे इस परिवार ने 45 दिन में 30 करोड़ रुपये की कमाई की. क्या अब इस परिवार को इनकम टैक्स देना होगा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस नाविक परिवार के पास 130 नौकाएं थीं. इन नौकाओं से 45 दिन में उनके परिवार ने कुल 30 करोड़ रुपये की शुद्ध बचत की है. इस तरह हर एक नाव से 45 दिन में 23 लाख रुपये की बचत हुई है, अगर ये आंकड़ा प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो हर नाव की प्रतिदिन की बचत करीब 50 से 52 हजार रुपये बैठती है.

क्या अब लगेगा इनकम टैक्स?

योगी आदित्यनाथ ने जिस नाविक परिवार की सक्सेस स्टोरी शेयर की है, तो उनकी बचत की बात की है. ये 30 करोड़ रुपये रही है. ऐसे में इस परिवार की इनकम इससे भी अधिक रही होगी, क्योंकि बचत से पहले नाव को चलाने की लागत, नाव चलाने वालों की सैलरी और मेंटिनेंस का खर्च भी हुआ होगा. इन सबको काटने के बाद ही परिवार की बचत सामने आएगी. ऐसे में अगर इस कमाई पर टैक्स का कैलकुलेशन होगा, तो न्यू रिजीम और ओल्ड रिजीम दोनों में ही टैक्स की दर 30 प्रतिशत से अधिक लगेगी, क्योंकि टैक्स स्लैब के हिसाब के हिसाब से ये इनकम टॉप कैटेगरी में आएगी. इतना ही नहीं, इस परिवार की आय पर जो इनकम टैक्स बनेगा. टैक्स की उस राशि के 4% के बराबर परिवार को इनकम टैक्स पर सेस (ओल्ड रिजीम) भी देना होगा. इस तरह ये परिवार इनकम टैक्स के दायरे में आएगा.

अगर एक रफ कैलकुलेशन बचत को ही इनकम मानकर किया जाए, तो 30 करोड़ रुपये का 30% यानी 9,00,00,000 रुपये बनेगा. वहीं इस पर 4% का सेस भी उसे देना होगा, जो करीब 36,00,000 रुपये बैठेगा. इस तरह परिवार को शुद्ध तौर पर 9,36,00,000 रुपये का टैक्स चुकाना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here