Home मनोरंजन अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने फिर खरीदी जमीन, राम मंदिर से इतनी...

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने फिर खरीदी जमीन, राम मंदिर से इतनी दूरी पर बनाएंगे ये खास चीज…

0

 Mumbai:- ‘सदी के महानायक’, ‘बॉलीवुड के शहंशाह’ ‘एंग्री यंगमैन’ और ‘बिग बी’ जैसे नामों से खास पहचान रखने वाले इंडियन सिनेमा के लेजेंड अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे रईस कलाकारों में से एक हैं. फिल्मों और टीवी शो के अलावा उनकी कमाई के और भी कई जरिए हैं. उन्होंने कई प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट किया है और अब एक्टर ने भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर से जमीन खरीदी है. साल 2024 में ही उन्होंने अयोध्या में 4.54 करोड़ रुपये कीमत की जमीन खरीदी थी और अब एक बार फिर से दिग्गज एक्टर ने यहां बड़ी डील की है. बताया जा रहा है कि ये डील अमिताभ बच्चन और बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखे गए ट्रस्ट की ओर से राजेश ऋषिकेश यादव ने की है. ये जमीन भगवान राम के मंदिर से 10 किलोमीटर की दूरी पर तिहुरा मांझा इलाके में है जो कि 54,454 स्क्वायर फीट में फैली हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here