Home छत्तीसगढ़ खून से लथपथ महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी हत्या...

खून से लथपथ महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी हत्या की आंशका

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुरी कला रजवार पारा में 30 अप्रेल दिन बुधवार को लहुलुहान एक महिला की लाश मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुला के लाश को कब्जे लेकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया दिया है। देर शाम होने कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया में पुलिस इसे क़त्ल का मामला मान रही है।

ग्रामीणो से मिली जानकारी के मुताबिक मकतुला युवती का नाम आशा राजवाड़े पति श्याम लाल राजवाड़े उम्र लगभग 40 वर्ष है।घर में अकेली रहती थी। पति कई सालों से गांव छोड़कर कहीं चला गया है । एक पुत्र बस्ती के दूसरे मुहल्ले बैगापारा अपने ससुराल में रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की क़त्ल 29 अप्रेल की रात में हुई होगी।डागस्कावायड के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके वारदात पर पहुंच क़त्ल के गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।

आखिर महिला की क़त्ल किसने किया? क्यों किया? अनेकों सवाल अनसुलझे हैं। क़ातिल के पकड़ाने बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here