
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : पी एम श्री सेजस लखनपुर मे जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक के मार्गदर्शन में विद्यालय के प्राचार्य ऋषि कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में द टीचर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन 28 से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिथि के रुप में रवि अग्रवाल, (एसएमडीसी अध्यक्ष)तथा नपं अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू नेहा सनी बंसल, सचिन अग्रवाल सौरभ अग्रवाल, एवं विकास अग्रवाल के साथ गणमान्य नागरिक शामिल हुए ।
कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को शैक्षिक गतिविधियां एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति साथ रखने के लिए तैयार किया गया ।इस तीन दिवसीय प्रोग्राम में शिक्षक अभिमुखीकरण के तहत विभिन्न शीर्षकों – शिक्षण विधियां, तकनीकी एवं शिक्षण शास्त्र, पाठ्यक्रम और पाठ् योजना टी एल एम ,छात्र केंद्रित शिक्षण ,आकलन एवं मूल्यांकन, कक्षा प्रबंधन शिक्षक, छात्र संबंध, प्रौद्योगिकी, एकीकरण ,विशेष आवश्यकता वाली छात्रों के लिए शिक्षा, शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन
स्कूल नीतियां एवं प्रक्रियाएं, स्कूल और समाज के बीच संबंध इत्यादि शीर्षकों पर आधारित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया।
प्रथम दिवस 28 अप्रेल को अतिथियों तथा अपूर्ण प्रधान श्रीमती दीपमाला गुप्ता एवं श्रीमती रीमा इक्का ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।दिनांक 29 अप्रेल को सहायक संचालक डी0 के0 राय के द्वारा विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण किया गया जिसमें उन्होंने शिक्षकों के अनुशासन तथा विद्यार्थी अनुशासन पर विस्तृत चर्चा किया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती ज्ञानमती इक्का फूल कुमारी लकड़ा ने विस्तृत जानकारी दियेकार्यक्रम के समापन दिवस 30 अप्रेल को श्रीमति प्रतिमा कच्छप,ऋचा दुबे, बी0 के0 दिहुलिया सहाना आफरीन एवं प्राचार्य ऋषि कुमार पांडेय के द्वारा उपरोक्त शीर्षकों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक उनके समाज के प्रति कर्तव्यों विद्यालय के दायित्व के बारे में विस्तार से समझाया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम समापन अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा -कार्यक्रम की सफलता तब है जब हमारे द्वारा सीखें गये तत्वों को हम विद्यालय तथा समाज तक पहुंचा सके। उन्मुखीकरण कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों में काफी उत्साह नजर आया। इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय स्तर में पुनः कराने की मांग रखी गई।कार्यक्रम आयोजन में श्री रितु एवं श्रीमती अनीता का सराहनीय योगदान रहा।



