Home स्वास्थ्य रोज न खाएं दर्द की यह दवा, मुसीबत में फंस जाएंगे, अमेरिकी...

रोज न खाएं दर्द की यह दवा, मुसीबत में फंस जाएंगे, अमेरिकी डॉक्टर ने दी ये चेतावनी..

0

1 मई 2025:- अधिकतर लोग इमरजेंसी के लिए अपने पास सर्दी-जुकाम, बुखार और दर्द की दवाएं रखते हैं. जब कभी लोगों को इन दवाओं की जरूरत होती है, तब वे इसका इस्तेमाल कर लेते हैं. कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो छोटी-छोटी परेशानियों में जमकर दवाएं देते हैं. ऐसी ही एक दवा आइबूप्रोफेन है, जो दर्द से राहत पाने के लिए ली जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि लाखों की तादाद में लोग इस दवा का हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

आइबूप्रोफेन एक सामान्य पेनकिलर है, जो सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, ऐंठन, बुखार और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है. यह दवा आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. रोज आइबूप्रोफेन लेने से आंतों में सूजन और पेट में अल्सर हो सकते हैं. आइबूप्रोफेन जैसे नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) आंतों में ब्लड फ्लो को कम कर देते हैं, जिससे आंतों की लाइनिंग को नुकसान हो सकता है.

हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े डॉक्टर सेठी ने बताया कि उन्होंने एंडोस्कोपी के दौरान देखा है कि कई बार युवा बिना किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के सिर्फ आइबूप्रोफेन के अत्यधिक सेवन के कारण पेट में गंभीर सूजन और अल्सर से जूझ रहे हैं. जो लोग नियमित रूप से आइबूप्रोफेन का सेवन करते हैं, उनमें से लगभग 75 प्रतिशत को पेट की सूजन का सामना करना पड़ता है और करीब 25% लोगों को अल्सर जैसी गंभीर समस्याएं हो जाती हैं. आइबूप्रोफेन का सेवन करने से पहले लोगों को इसके संभावित साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी होनी चाहिए. अगर आप आइबूप्रोफेन रोज लेते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से वैकल्पिक दवाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here