Home व्यापार मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, एक...

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, एक मई से नई दर होगी लागू…

0

1 मई 2025:- मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी है. इससे पहले मंगलवार रात को मदर डेयरी ने दूध की कीमत 2 रुपए तक बढ़ाई थी, जो कि बुधवार 30 अप्रैल से देशभर में लागू हो गई. वहीं अमूल दूध की नई कीमत 1 मई गुरुवार से देशभर में लागू होगी.

कीमत बढ़ने के बाद मदर डेयरी के दूध की कीमत

मदर डेयरी का दिल्ली-एनसीआर में टोंड (बल्क वेंड) दूध की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर होगी. वहीं फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 69 रुपए प्रति लीटर होगी. इसके साथ ही टोंड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 57 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है. जबकि डबल टोंड दूध की कीमत 49 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 51 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है. गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

पिछले कुछ महीने में बढ़ी 4 से 5 रुपए कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here