Home मनोरंजन पिता बनने वाला है 800 करोड़ी ‘छावा’ का ये एक्टर, शादी के...

पिता बनने वाला है 800 करोड़ी ‘छावा’ का ये एक्टर, शादी के 3 साल बाद गूंजेगी किलकारी..

0

Mumbai:- इस साल की अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ है. इस फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. वहीं उनका साथ दिया है कवि कलश के किरदार में अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने. पहले छावा और फिर सनी देओल की जाट में नजर आने के बाद अब विनीत कुमार सिंह को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है.

पिता बनने को लेकर विनीत ने जताई खुशी:-वहीं विनीत कुमार ने वाइफ रुचिरा की प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करते हुए कहा, ”हम बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के हमारे साथ होने का इंतजार नहीं कर सकते. ये हमारे लिए नया है, और मैं हर पल के लिए वहां रहना चाहता हूं.” वहीं एक्टर की वाइफ रुचिरा ने कहा कि वो भी मां बनने को लेकर बेहद खुश है.

प्रेग्नेंसी में वाइफ का ध्यान रख रहे हैं विनीत:- प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही रुचिरा ने कहा, ”ये समय विनीत और मेरे लिए बहुत बिजी रहा है. मैं काम में बहुत व्यस्त रहती हूं, इसलिए मुझे अपनी लाइफ के इस पल में काम करने में भी खुशी हो रही है. जबकि अभिनेता ने बताया कि वो जल्द से जल्द काम खत्म कर अपनी वाइफ के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं और उनका ख्याल रखते हैं.

जुलाई तक पैरेंट्स बन सकते हैं विनीत-रुचिरा:- विनीत कुमार ने आगे बताया कि वो अपनी वाइफ को डॉक्टर के पास भी लेकर जाते हैं और उनका प्लान जुलाई 2025 के बाद पैटरनिटी लीव पर जाने का है. उम्मीद है कि दोनों जुलाई तक अपने बच्चे का वेलकम कर सकते हैं. ये खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स विनीत और उनकी वाइफ को सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

2021 में हुई थी विनीत-रुचिरा की शादी:- 46 वर्षीय विनीत और रुचिरा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. कपल ने 21 नवंबर 2021 को सात फेरे लेने के बाद तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here