Home छत्तीसगढ़ चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

0

 धरसींवा :  रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर स्थित सांकरा से सिमगा के बीच सिक्स लेन पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि कार में सवार चार लोग समय रहते बाहर निकल गए और एक बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के मुताबिक, कार सरोरा रायपुर स्थित शिवाय कार प्राइवेट लिमिटेड शोरूम से इंजन की मरम्मत के बाद ट्रायल के लिए निकली थी. कार का नंबर CG 04 NH 6348 है. रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में उसमें आग पकड़ ली. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here