
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 7मई2025 को बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये गये है। पीएम श्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर कक्षा 10 वीं में परिक्षार्थियों की कुल दर्ज संख्या 38 रही जिसमें से 38 प्रथम श्रेणी से तथा 10 विद्यार्थी 90% से उपर अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुये हैं।
छात्र तन्मय चौहान ने सर्वाधिक 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान माही गुप्ता 93.16 अंक से द्वितीय प्रज्ज्वल कुमार उपाध्याय 92.83 तृतीय
कु0 सोनिया राजवाड़े 92.16 चतुर्थ
कु0 लक्ष्मी सिंह पोर्ते 91.16 पंचम
कु0 दिव्या पैकरा 90.66 षष्ठम तथा नमन पांडेय ने 90.00 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवें स्थान प्राप्त किया है ।
कक्षा 12 में कुल दर्ज 36 में से 35 प्रथम श्रेणी तथा 01 द्वितीय श्रेणी से इम्तिहान पास किये है। कक्षा 12वीं की विभा महंत ने वाणिज्य संकाय में 89.27 प्रतिशत उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर मिशाल कायम किया है। इस तरह से सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छा अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्राचार्य ऋषि कुमार पांडेय ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने के लिए कक्षा शिक्षक एवं विषय शिक्षक को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – विद्यालय में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम शिक्षकों के मेहनत एवं लगन का नतीजा है।जिसमें कक्षा शिक्षक श्रीमती प्राची रानी, पार्वती राजवाड़े ,अंकिता यादव, प्रियंका प्रियदर्शनी , निशा राजवाड़े, कल्पना सिंह, अनिमेष गुप्ता , रिचा दुबे, राधेश्याम गुप्ता, सहित अन्य शिक्षक जिन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने में सहयोग दिया।
साथ ही छात्र छात्राओं के अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई दिये जिन्होंने अपने बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य पांडेय ने यह भी कहा कि
आने वाले सत्र 2025-26 में और अधिक प्रयास करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्रों को राज्य के टॉप 10 सूची में स्थान दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।



