Home छत्तीसगढ़ अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी ,मर्ग कायम कर जांच में...

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी ,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : शादी में शामिल होने आये एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आशिष मिंज आ0 कंवल साय उम्र 25 वर्ष साकिन मदनेश्वरपुर चौकी बरियो थाना राजपुर जिला बलरामपुर 10 मई दिन शनिवार को शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए निकला था । चचेरे भाई कशिश मिंज ने फ़ोन कर पूछा कहां हो तब युवक बताया था कि लखनपुर तरफ शादी में आया हूं।

11 मई दिन रविवार को गांव का चिंटू पांडेय युवक के घर में जाकर बताया कि आशिष मिंज ग्राम केवरी के बरझोरखी पारा के पीपल पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। परिवार के लोग आकर देखे वास्तव में युवक ने फांसी लगा लिया था। हादसे की जानकारी लखनपुर थाने में दी। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
युवक ने फांसी क्यों लगाई इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हो सकेगा।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here