एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा : किरंदुल डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षाफल 100% रहा विद्यालय में कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड में कुल 72 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिसमें 72 छात्र-छात्राएं पास हुए 64 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में एवं 8 छात्र ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । विज्ञान संकाय में छात्र बलराम गौड़ा ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे । श्रुति देवनाथ ने 88.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही । एवं रवीना नेताम 87.02% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं । इसी तरह वाणिज्य संकाय में स्नेहा सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम , नाज परवीन ने 93.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं वीणा लोखंडे 87.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही । इसी तरह कला संकाय में ओंकार ठाकुर ने 82.2% अंक प्राप्त कर प्रथम , अविशी खापर्डे एवं सेरेना निषाद ने 78.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं विजय कुमार कोरी ने 74.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे ।
इसी तरह कक्षा दसवीं में परीक्षा फल उत्तम रहा कुल 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें परीक्षाफल 82.14 % रहा कक्षा दसवीं में गौरव देवनाथ ने 93.2% अंक प्राप्त कर प्रथम, अदिति सिंह राठौड़ 85.6 . प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं गौरव साहू 85.4 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे विद्यालय के प्राचार्य पी एल वर्मा ने छात्र-छात्राओं के इस सफलता पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।



