Home छत्तीसगढ़ भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाया

भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाया

0

बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय स्थित गंगाश्री होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला मंत्री बसंत राय, चुन्नी पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह उपस्थित रहें।

युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि, रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन में जनता की सेवा भावना को लक्ष्य बनाई, और शासन संभालने के बाद राज्य का सर्वांगीण विकास किया। उन्होंने कहा कि, रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को विशेष रूप से स्मरणीय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता अहिल्याबाई की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जनता के बीच पहंुचाएगें, साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों के बारे में जनता से चर्चा करेंगे।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ता रानी अहिल्याबाई की विरासत, सुशासन और सामाजिक सुधारों को जन-जन तक पहुंचाएगें। उन्होंने कहा कि, मंडल स्तर 21 मई से 31 मई तक धार्मिक स्थानों की साफ-सफाई एवं जनगारण कार्यक्रम किया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अहिल्याबाई होलकर की विचारों को जन-जन तक प्रचार-प्रसार करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, रानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय प्रशासन, मंदिरों के जीर्णाेद्धार, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आम जनता तक पहुंचाएंगे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मैनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, रामलखन यादव, किशोर सिरदार, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार सोनपाकर, भानूपाल, कपिल जायसवाल, शारदा गुप्ता, मुसाफिर सिंह, रमन गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, मनोज साहू, रमेश तिवारी, सुरेश राजवाड़े, दीपक जाायसवाल, रवि त्रिपाठी, रोशन राजवाड़े, संगीता गुप्ता, लक्ष्मी यादव, रिता यादव, ममता कुशवाहा, ललिता यादव, सोनिया राजवाड़े, कविता यादव, सुचित्रा पाल, संतोष राजवाड़े, सचिदानंद द्विवेदी, राकेश गुप्ता, अभिनेन्द्र चंदेल सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here