Home छत्तीसगढ़ पीएम श्री सेजस विद्यालय में लॉटरी प्रक्रिया से हुई छात्र छात्राओं...

पीएम श्री सेजस विद्यालय में लॉटरी प्रक्रिया से हुई छात्र छात्राओं की दाखिला

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : पीएम श्री सेजस विद्यालय लखनपुर में 19 मई दिन सोमवार को कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र छात्राओं को लाटरी पद्धति से दाखिला दिलाया गया। प्राप्त आवेदनों के आधार पर कुल 67 रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिलाई गई।तकनीकी शिक्षक निलेश कुमार सिंह के सहयोग से ‌प्रवेश कार्यक्रम का आरंभ किया गया।कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष रवि अग्रवाल , भाजपा नेता दिनेश साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू , भाजपा मंडल लखनपुर अध्यक्ष दिनेश बारी, पार्षद सचिन खुशबू अग्रवाल उपस्थित रहे मचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।बादइसके प्राचार्य ऋषि कुमार पांडेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में विभिन्न कक्षाओं के लिए रिक्त सीटों की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों की संख्या के बारे में बताया । साथ ही वर्ष 2025 -26 के कार्य योजना का विमोचन किया गया। साथ ही सत्र 2024 -25 की परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी देते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि आप अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। उन्होंने बताया किविद्यालय में जवाहर नवोदय ,एकलव्य विद्यालय ,सैनिक स्कूल की तरह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी वर्ष भर कक्षाएं संचालित की जाएगी। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए भी प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के साथ साथ कक्षा संचालित किये जाएंगे।

विद्यालय से संबंधित अन्य जानकारियां एवं सुविधाएं अभिभावकों के समक्ष रखे ।
लॉटरी सिस्टम से दाखिला प्राप्त विद्यार्थियों को अतिथियों ने मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया ।नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने प्राप्त आवेदनों की संख्या देखकर एसएमडीसी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक कक्षा में 10 सीट बढ़ाई जाए। उन्होंने विद्यालय मे प्रार्थना शेड बनवाने की घोषणा की साथ ही कृषि विज्ञान संकाय की प्रयोगशाला एवं प्रयोजना कार्य हेतु भूखंड के इंतजाम की व्यवस्था के लिए पहल करने की बात कही। मंडल अध्यक्षदिनेश बारी ने विद्यालय गतिविधियों के साथ लॉटरी पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए समग्र शिक्षा एवं विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।

आने वाले समय में विद्यालय में अच्छे अध्यापन की भी उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधान पाठक श्रवण कुमार साहू ने आये सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन पारुल सिन्हा एवं पार्वती राजवाड़े के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में साज सज्जा तथा तकनीकी सहयोगी के रूप में पुष्पा साहू, अंजली यादव, राज सिंह यादव, गुनीत सिंह विवेक पैकरा, प्रियंका प्रियदर्शनी प्राची रानी दुबे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here