Home छत्तीसगढ़ रानी अहिल्याबाई होलकर के जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

रानी अहिल्याबाई होलकर के जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : भाजपा मंडल लखनपुर अंतर्गत नगर लखनपुर दैनिक गुदड़ी बाजार चौंक में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर प्रदेश एवं जिला के दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया हनुमान मंदिर परिसर सहित आसपास गलियों की साफ-सफाई की गई।

मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने सफाई अभियान में शामिल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति लोक सेवा की प्रतीक है उनके द्वारा कई धार्मिक सांस्कृतिक धरोहरों को नवीन स्वरूप दिया। मुख्य रूप से सनातन धर्म से जुड़े मंदिर

धर्मशालाओं का निर्माण कराया।जिसको आज भी देखा जा सकता है । रानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय सांस्कृतिक और लोक सेवा की प्रतिमूर्ति थे उनकी स्मृति में स्वच्छता जैसी कार्यों का करना न केवल उन्हीं सच्ची श्रद्धांजलि देना है बल्कि समाज की सुरक्षा के महत्व को भी दर्शाता है हम सभी को उनके आदर्शों को प्रेरणा लेकर जन सेवा के लिए जुटना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सुभाष अग्रवाल दिनेश गुप्ता शिवराज सिंह यतेन्द्र पांडेय राकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल जीतनारायण घरभरन, इंद्रजीत राजवाड़े ,प्रभु सिंह सूर्यकांत गुप्ता, शहाबुद्दीन खान विनेशखलखो, सहित नगरवासी काफी संख्या में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here