Home छत्तीसगढ़ मोबाइल दुकान में चोरी, आई फोन सहित लाखों के मोबाइल पार… जांच...

मोबाइल दुकान में चोरी, आई फोन सहित लाखों के मोबाइल पार… जांच में जुटी पुलिस

0

भिलाई : दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। दुकान बंद होने के बाद चोरों ने सेंधमारी की और आई फोन के साथ 10 पैक मोबाइल पार कर दिया। दुकान से लगभग 4 लाख रुपए के मोबाइल चोरों ने पार किया और पुलिस ने अपनी एफआईआर में मात्र 45 हजार उसकी कीमत लिखी जबकि एक आईफोन की कीमत ही 50 हजार से ज्यादा की होती है। बहरहाल अमलेश्वर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में सुनील टेंभरे (31) ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि खुड़मुड़ा मोड़ पर उसकी मोबाइल दुकान है। 11 जून 2025 की रात करीबन 09:30 बजे उसने दुकान में ताला लगाया और अपने घर चंगोरा भाठा चले गया। दूसरे दिन सुबह 6 बजे खुड़मुड़ा मोड पर रहने वाले दुर्गेश चक्रधारी फोन कर बताया कि तुम्हारे दुकान का ताला टुटा हुआ है।

इसके बाद सुनील टेंबरे तत्काल अपनी दुकान पहुंचा और देखा कि ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ था। समान का मिलान करने पर एक आई फोन 11 प्रो, एक आईफोन 11, एक वीवो वाय 91आई, एक वीवो जेड 1 प्रो, एक रियलमि सी-11, एक ओप्पो ए 1 के, एक रेडमी 8-ए ड्वूल, एक ओप्पो ए-5, एक सैमसंग ए-72, एवं एक रेडमी 6 चोरी हो गया। घटना की रिपोर्ट पर अमलेश्वर पुलिस ने पूरे मोबाइल की कीमत 45,000 रुपए नोट कर शिकायत दर्ज किया। जबकि दुकानदार ने बताया कि उक्त मोबाइल की कीमत 4 लाख से ज्यादा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here