Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले से दो लोगों को 1 साल...

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले से दो लोगों को 1 साल के लिए किया जिला बदर

0

रायगढ़ :  कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने दो लोगों को रायगढ़ जिले से जिला बदर कर दिया है। उनके द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विशाल सिंह, आ.रणधीर सिंह, उम्र-22 वर्ष, निवासी-ग्राम रेलवे बंगलापारा, रायगढ़ और पवन प्रजा, आ.दुकालू प्रजा, उम्र-28 वर्ष, निवासी-ग्राम विजयपुर थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ इन दोनों को एक साल की अवधि के लिए रायगढ़ से बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने पर वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा। जिला बदर किए गए दोनों लोगों को रायगढ़ जिले के साथ ही रायगढ़ की सीमा से लगे अन्य जिला क्षेत्रों से भी बाहर जाने के लिए आदेशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here