Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुई धरती आबा अभियान जागरूकता एवं...

विधायक अग्रवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुई धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर

0

 

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जंप लखनपुर के ग्राम केवरा क्लस्टर जनपद कार्यालय प्रांगण में 17 जून दिन मंगलवार को धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत धरती आबा जागरूकता अभियान और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष शशि कला कुन्नी भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम सिंह अन्य जनपद सदस्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधायक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम आगाज़ से पहले महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय और पंचायत सचिवों ने मचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक राजेश अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि — केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजाति गौरव दिवस को गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। धरती आबा जागरूकता अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर के जरिए से ग्राम स्तर पर आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता सहित 17 प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदाय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से बताया। गौरतलब है कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लखनपुर ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत केवरा ,कुंवरपुर, कुन्नी, अमलभिठठी, सिरकोतगा कुल पांच क्लस्टर ग्राम बनाये गये है। जहां शिविर के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के 17 योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा।

आयोजित शिविर में ,कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज , एसडीओ प्रवीण कुमार खलखो, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी पंचायत सचिव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here