
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर धमतरी वनमंडल के उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के पीवीटीजी ग्राम मड़ेली में सरपंच मड़ेली श्रीमति सोनबती रतनू कमार की अध्यक्षता मे योग शिविर का आयोजन मिडिल स्कूल प्रांगण में किया गया ।इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत मड़ेली,उप सरपंच गुलशन साहू,वरिष्ठ नागरिक रोशन लाल ध्रुव,प्रधान पाठक लालजी साहू ,परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू ,मिडिल स्कूल के क्षात्रो के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहकर योग का अभ्यास किया ।
योग संगम हरित योग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मड़ेली में साफ़ सफाई तथा पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर छात्रा कु विद्या ध्रुव पिता मनेंद्र ध्रुव के जन्मदिन पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया और एक वृक्ष माँ के नाम रोपण हेतु पौधा रोपण करने प्रोत्साहित किया गया ।उपस्थित सभी बक्तियों को एक पौधा रोपण कर देखरेख करने संदेश दिया गया ।



