
नई दिल्ली : क्या आपने कभी सोचा है कि डिप्रेशन के अंधेरे को चीरने के लिए बस एक छोटी-सी खुराक काफी हो सकती है? एक ऐसी खुराक जो आपको सालों के बोझ से आजादी दिला दे? हाल ही में हुए एक मेडिकल स्टडी ने कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस शोध के मुताबिक, ‘मैजिक मशरूम’ में पाया जाने वाला एक खास एंजाइम, जिसे साइलोसाइबिन कहते हैं, कैंसर के मरीजों में डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करने में एक अविश्वसनीय उम्मीद बनकर उभरा है।
क्या है मैजिक मशरूम और इसका असर?
मैजिक मशरूम में पाया जाने वाला प्राकृतिक एंजाइम साइलोसाइबिन (Psilocybin) अब मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट की दिशा में नई क्रांति ला सकता है। यह एंजाइम मस्तिष्क में ऐसे बदलाव लाता है, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। खास बात यह है कि एक ही खुराक के साथ सही तरीके से की गई थेरेपी, लंबे समय तक असर दिखा सकती है।
- 53% मरीजों में डिप्रेशन के लक्षणों में गहरी कमी देखी गई।
- 50% मरीजों में तो डिप्रेशन पूरी तरह खत्म हो गया था।
- 43% मरीजों में चिंता के स्तर में भी काफी सुधार हुआ।
केवल एक खुराक, पर असर कई सालों तक
डॉक्टर मनीष अग्रवाल, जो इस शोध के प्रमुख लेखक हैं, बताते हैं, “सिर्फ एक बार की साइलोसाइबिन थेरेपी से डिप्रेशन में इतना लंबा आराम मिलना बहुत बड़ी बात है। अब हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर यही इलाज दोहराया जाए, तो क्या इससे और भी अधिक मरीज पूरी तरह डिप्रेशन और चिंता से मुक्त हो सकते हैं।”
यह स्टडी बताती है कि भविष्य में साइलोसाइबिन आधारित थेरेपी, खासकर कैंसर पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य सुधार में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। सिर्फ एक बार की खुराक से सालों तक राहत मिलना न सिर्फ विज्ञान के लिए उत्साहजनक है, बल्कि लाखों मरीजों के लिए भी एक नई उम्मीद है।



