Home छत्तीसगढ़ हर किसी को शिक्षा के लिए करें प्रेरित – अनिल

हर किसी को शिक्षा के लिए करें प्रेरित – अनिल

0

 

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :गरियाबंद के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव शामिल हुए, साथ ही कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, राधेश्याम सोनवानी, सुरेन्द्र सोनटेके, सूरज सिन्हा, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू एवं मधु देवांगन उपस्थित थे। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुस्तक वितरित किए गए।

 

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि इस शिक्षा के मंदिर से हमारे अंचल के कई होनहार छात्र–छात्राएं पढ़कर निकले हैं, जो आज सरकारी नौकरी के साथ ही निजी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने पढ़ाई के दौर को याद करते हुए बताया कि इस स्कूल से हम सभी ने पढ़ाई की है। इस स्कूल से बचपन की कई यादें हैं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और हर किसी को शिक्षा के लिए प्रेरित करें, जिससे कि शिक्षित समाज का निर्माण हो सकें। इस मौके पर शाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्राएं, पालकगण एवं शाला प्रबंध समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here