Home छत्तीसगढ़ उदयपुर शाखा प्रबंधक पर गिरी निलंबन की गाज सरगुजा कलेक्टर ने दिये...

उदयपुर शाखा प्रबंधक पर गिरी निलंबन की गाज सरगुजा कलेक्टर ने दिये निलंबित करने के निर्देश 

0

 

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :26 जून दिन गुरुवार को सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने लखनपुर समिति तथा ब्लाक उदयपुर में संचालित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा का औचक निरीक्षण किया क्षेत्र के किसानों से मुखातिब होते हुए खाद बीज उपलब्धता की जानकारी ली। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा उदयपुर में निरिक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक के लम्बे समय से नदारद रहने कारण नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

सरगुजा कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बैंक संचालन में किसी प्रकार की व्यवधान न आये इसके लिए शीघ्र नये अधिकारी की पदस्थापना किया जाये। उन्होंने कहा सहकारी बैंक किसानों के लिए महत्वपूर्ण वित्तिय सुविधा का केंद्र है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना- बरदाश्ते क़ाबिल है। बैंक आपरेटर के अनुपस्थिति पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। और उसे तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिये। बैंक के अन्य अधिकारी कर्मचारीयों को साफ़ स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।यह सुनिश्चित किया जाये। कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

निरिक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोस्कर ने लखनपुर उदयपुर स्थित खाद बीज वितरण केंद्रो का निरिक्षण किया। उन्होंने यूरिया इफको डीएपी पोटाश धान बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की तफसील से जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।और आश्वासन दिया कि खाद बीज की आपूर्ति समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुरक्षित की जायेगी। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिये कि पात्रता के अनुसार छोटे एवं बड़े किसानों को प्राथमिकता से खाद बीज वितरण किया जाये। साथ ही ख्याल रखा जाए कि छोटे किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

दौराने निरिरिण एसडीएम वश सिंह नेताम,सीसीबी नोडल अधिकारी पीसी गुप्ता, अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here