
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मारा गया। 8 लाख रुपये का इनामी माओवादी, जो स्नाइपर और माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी था, कई बड़ी वारदातों में शामिल था। मुठभेड़ स्थल से .303 रायफल, एके-47 मैगजीन, 59 राउंड, विस्फोटक सामग्री, माओवादी वर्दी, और अन्य सामान बरामद हुआ। DRG, STF, कोबरा, CRPF, और अन्य बलों की संयुक्त कार्रवाई ने माओवादी संगठन को बड़ा झटका दिया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के अनुसार, 2024-25 में अब तक 415 हार्डकोर माओवादी ढेर किए गए, जो सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता और जनसमर्थन को दर्शाता है।



