Home मनोरंजन कानूनी पचड़े में फंसा ये साउथ सुपरस्टार, रियल एस्टेट घोटाले से जुड़ा...

कानूनी पचड़े में फंसा ये साउथ सुपरस्टार, रियल एस्टेट घोटाले से जुड़ा है मामला, मिला लीगल नोटिस

0

तेलुगु सुपरस्टार मेहश बाबू एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक कानूनी मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं। महेश बाबू हैदराबाद स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ अपने संबंधों के कारण विवादों में घिर गए हैं। रंगा रेड्डी जिला उपभोक्ता आयोग ने साई सूर्या डेवलपर्स से जुड़े धोखाधड़ी मामले में अभिनेता को नोटिस जारी किया है।

महेश बाबू साई सूर्या डेवलपर्स के ब्रांड एंबेसडर थे। हैदराबाद की एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी द्वारा प्रचारित एक गैर-मौजूद लेआउट में निवेश करने के बाद उसे 34.8 लाख रुपये का नुकसान हुआ। उसने कहा कि महेश बाबू के समर्थन ने योजना को भरोसेमंद बना दिया था।

ईडी ने पूछताछ के लिए किया था तलब

इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न। रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्हें प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जिसमें से कुछ नकद में था। हालांकि अभिनेता को आधिकारिक तौर पर आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन उनकी हाई-प्रोफाइल संलिप्तता अब गहन जांच के दायरे में है।

महेश बाबू ने जारी नहीं किया बयान

उपभोक्ता आयोग ने महेश बाबू के साथ-साथ रियल एस्टेट फर्म और उसके मालिक कंचरला सतीश चंद्र गुप्ता को भी सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा है। मामला अगले महीने सात तारीख के लिए स्थगित किया है । अभी तक महेश बाबू या उनकी टीम ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here