Home छत्तीसगढ़ भारी बारिश में ढह गई दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की...

भारी बारिश में ढह गई दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

0

भाटापारा : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 85 वर्षीय महिला धिरिज बाई की कच्चे मकान की दीवार ढ़हने से मौत हो गई। घटना के समय वह घर के भीतर ही मौजूद थी। अचानक दीवार गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। यह पूरी घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह का है।

इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मलबे से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे पुराने और कच्चे मकानों को खतरा बना हुआ था। प्रशासन से समय रहते राहत व मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर मकानों की तत्काल जांच कर आवश्यक सहायता देने की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here