
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छत्तीसगढ़ आयुक्त आयुष रायपुर के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी अंबिकापुर के मार्गदर्शन में साप्ताहिक बाजार लखनपुर में 23 जुलाई दिन बुधवार को खंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य शिविर के अतिथि विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, विशिष्ट अतिथि सुरेश जायसवाल, सचिन अग्रवाल रहे । सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान धनवंतरी की विधि विधान से पूजा अर्चना करते स्वास्थय शिविर का शुभारंभ किया ।
निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 452 मरीज का जांच सह उपचार उपरांत दवा का वितरण किया गया है। इस दौरान सिविल प्रभारी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यू के साहू डॉक्टर, श्रीमती रेखा प्रसाद, डॉ आर के शुक्ला डॉक्टर आदित्य गुप्ता, लंकेश्वर मरकाम ,धनंजय पटेल देवेंद्रपांडे ,अनीता गुप्ता सहित आयुष विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे।



