Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुई संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव नवप्रवेशी...

विधायक अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुई संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव नवप्रवेशी बच्चों को कराया गया दाखिल

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर अंतर्गत संकुल गुमगरा कला एव गुमगरा खुर्द , में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन संकुल प्राचार्य नारायण साय एवं संकुल समन्वयक विनोद कुमार गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल रहे।
विधायक अग्रवाल एव जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्य गुच्छ देकर एव बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया ।

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम क प्रस्तुत किया। मचासीन अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया साथ ही बच्चो को पुस्तक और ड्रेस का वितरण किये। विधायक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि – बच्चों को शिक्षाध्यन के साथ- 5 मिनट का प्रार्थना करना चाहिए पुरानी पद्धति है। छुट्टी के दौरान तनाव मुक्त करने के लिए आधा घंटा या 10 मिनट के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम करना चाहिए जिससे बच्चों का उत्साह वर्धन हो और अपने को तनाव मुक्त महसूस कर घर जाएं दूसरे दिन पुनः उत्साह के साथ घर से स्कूल आए। बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की भी सलाह दी गई अंतिम में विधायक ने सभी को बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को लेकर प्रेरित किया । स्कूली बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली पुस्तक ,ड्रेस ,साइकिल ,छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधा के बारे में बताया ।कक्षा 11वीं 12वीं के बालिकाओं को विधायक अग्रवाल ने अपने तरफ से निःशुल्क पानी का बॉटल दिया ।

इस कार्यक्रम में जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष,दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष,दिनेश बारी व ,महेश्वर राजवाड़े महामंत्री ,राकेश अग्रवाल , मंडल महामंत्री सचिन बंसल सरपंच गुमगरा कला कलावती सिंह उर्रे, गुड्डू सिंह शाला विकास समिति अध्यक्ष _गौरी शंकर साहू , रामकुमार साहू,लोकनाथ उर्रे ,रमेश साहू ,ओमप्रकाश साहू ,कपूर साहू ,ज्ञानचंद यादव , रामनारायण ,सुनील मरकाम उपस्थित थे संकुल गुमगरा कला और गुमगरा खुर्द में कार्यरत समस्त शिक्षकों समूहों की बेहतर कार्यप्रणाली को सराहनीय कहा इसके लिए उन्होंने समस्त शिक्षक समूहों को धन्यवाद प्रेषित किया।

उद्बोधन की अंतिम कड़ी के रूप में मंचीय कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए संकुल केन्द्र गुमगरा कला तथा गुमगरा खुर्द एव ग्राम पंचायत के शिक्षको ने आए हुए तमाम शिक्षक,संकुल समन्वयक,प्रधान पाठक,व्याख्याता एवं प्राचार्यों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

*कार्यक्रम की पूरी तैयारी एवं उसकी सफलता में शिवब्रत पावले, दिनेश सिंह, अरूण दुबे,मनोज बड़ा, दिनेश कुमार, श्याम लाल अघरिया, सन्तोष यादव, युतराम, अवध नारायण, सुखनन्दन ,संजय,उमेश, शशि कला पोर्ते,सत्यवंती, राम जतन यादव,बुदेश्वर,सज्जन, भावना वर्मा, भागीरथी कुमार अजय, विनोद प्रजापति, शशि कला, नाधिरथ, खुशबू रानी, राकेश पटेल, राजेश, रामचंद्र राजवाड़े, प्रीति सागर,पियूष, विष्णु सिंह,आरती,कल्याण,हरीश, सजीव पटेल, लीलादेवी, शशि कांत दुबे,उर्मिला, विजय सिंह, अंजू, इरफान, दीपक,सूरज, राम लाल,सुरेश,राजेश गुप्ता, श्वेता कश्यप,कृपा राम भारती लालमणि, संध्या पैकरा, अंजय कुमार, अजय राजवाड़े, अनीता बघेल, प्रभावती ग्रामवासी एव बच्चें शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here