Home छत्तीसगढ़ कांवड़ यात्रा का सातवां दिन, भोरमदेव मंदिर पहुंचने वाली है विधायक भावना...

कांवड़ यात्रा का सातवां दिन, भोरमदेव मंदिर पहुंचने वाली है विधायक भावना बोहरा

0

कवर्धा :  कांवड़ यात्रा पर निकली विधायक भावना बोहरा भोरमदेव मंदिर पहुंचने वाली है, उन्होंने X पोस्ट में जानकारी दी कि भोरमदेव मंदिर की अब कुछ ही दूरी बाकी है। हमारे आराध्य, महादेव जी का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना हेतु सभी में अथाह उत्साह और उमंग है।

कदमों की गति अपने आप तेज हो रही है मानो जैसे खुद भगवान भोलेनाथ हम सभी में ऊर्जा का संचार कर रहें हैं। चारो ओर बोल बम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा है और विशाल जनसमूह भी भक्ति के पथ पर हमारे साथ अग्रसर हो रहा है। भव्य झांकी और जनता में अपार उत्साह इस यात्रा की शोभा और भी बढ़ा रहें हैं। पुष्प वर्षा कर क्षेत्रवासियों और शिवभक्तों द्वारा आत्मीय स्वागत निरंतर जारी है। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूँ हमारी इस यात्रा में सहभागी बनने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here