Home छत्तीसगढ़ मितानिन दिदियों को बीपी मशीन का वितरण, स्वास्थ्य सेवा को मिली मजबूती-विकास...

मितानिन दिदियों को बीपी मशीन का वितरण, स्वास्थ्य सेवा को मिली मजबूती-विकास बोहरा

0

 

 संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष विकास बोहरा के द्वारा मितानिन दिदियों को ब्लड प्रेशर (BP) मापने वाली मशीनों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य नगर में हृदय रोगों और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान करना और प्राथमिक इलाज सुनिश्चित करना है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तीज महोत्सव के उपलक्ष में नगर के फॉरेस्ट विश्राम गृह में आयोजन रखा था जहां पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष महेश गोटा नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा पार्षद विनीत कोठारी चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव राजा पवारशंकरदेव देवचरण ध्रुव पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना साहू की उपस्थिति में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विकास बोहरा ने कहा कि

मितानिन बहनें नगर स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। उन्हें सशक्त कर हम पूरे नगर को स्वस्थ बना सकते हैं। बीपी मशीन मिलने से अब ये बहनें घर-घर जाकर लोगों की जाँच कर सकेंगी,”हमारा उद्देश्य है कि नगर में सेवा देने वाली बहनों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आए कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा मितानिन दवापेटी का वितरण किया गया था उसी दिन मैंने दीदीयों को विश्वास दिलाया था कि बहुत जल्द आप लोगों को बीपी मशीन भी उपलब्ध कराया जाएगा इस वादे को पूरा करते हुए आज मैंने अपने स्वयं के निजी खर्चे से स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी मितानिन दीदियों को यह मशीन उपलब्ध कराई है

मशीन पाकर मितानिन दिदियों में उत्साह देखा गया। मितानिन हेमलता यादव ने कहा कि अब वे लोगों की नियमित जाँच कर सकेंगी, जिससे गंभीर बीमारियों को समय रहते रोका जा सकेगा।

बीपी मशीन मिलने से अब वे रक्तचाप संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग करके प्राथमिक उपचार और रिफरल की भूमिका निभा सकेंगी। हमारे 15 वार्डों की मितानिन को मशीन मिल जाने से अब हमारे द्वारा स्वास्थ्य सेवा और बेहतर तरीके से लोगों को मिल पाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here