
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा : द्वितीय वाहिनी केरिपुबल मुख्यालय में 27 जुलाई 2025 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 87वां स्थापना दिवस कमांडेंट श्री कमलेश कुमार के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय और सभी समवायों में उत्साहपूर्ण आयोजन किए गए।
2. रक्तदान शिविर का आयोजन, 27 यूनिट रक्त दान
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 जुलाई 2025 को वाहिनी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट श्री कमलेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक सक्सेना, द्वितीय कमान अधिकारी (परि.) अश्वनी कुमार मिश्रा, और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश नानाजी परचाके ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. रवि कुमार जागड़े, टेक्नोलॉजिस्ट अजय जायसवाल, निरीक्षक/आरओ डी. कृष्णमूर्ति, निरीक्षक/मंत्रा. सत्य प्रकाश शुक्ला सहित अन्य जवानों की उपस्थिति में बल के अधिकारियों और कार्मिकों ने स्वेच्छा से 27 यूनिट रक्त दान किया।
3. रक्तदान के लाभों पर जोर
कमांडेंट श्री कमलेश कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक है, बल्कि यह दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करता है, हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को कम करता है। इस शिविर का उद्देश्य स्थापना दिवस को चिह्नित करना और समाज में रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था।



