Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए मेधावी छात्र 15 अगस्त तक कर...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए मेधावी छात्र 15 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

0

रायगढ़ : जिले के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 15 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है और राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कोई भी बालक/ बालिका उक्त क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि की हो, जिसमें केन्द्रीय शासन का राज्य शासन के मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रशासक, लोकसभा एवं राज्यसभा के मेम्बर, जिला मजिस्ट्रेट एवं संबंधित शिक्षा विभाग के प्राचार्य की अनुशंसा से संबंधित उपलब्धि बताते हुए भारत सरकार के पोर्टल (https://awards.gov.in ) में आवेदन कर सकते है। इस संबंध में यदि कोई अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना हो तो जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़ से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here