
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: डीएवी पब्लिक स्कूल, किरंदुल में 31 जुलाई 2025 को पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थ प्रतियोगिता का संचालन सीसीए प्रभारी मृणाल कांति देघारिया और कंप्यूटर शिक्षक चंद्रशेखर वर्मा ने किया। चारों सदनों—अग्नि, वायु, आकाश, और पृथ्वी—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान-क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। अग्नि सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वायु सदन ने द्वितीय और आकाश सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस ज्ञानवर्धक आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।



