रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकोतगा निवासी मानसाय राजवाड़े आ0 स्व हरिप्रसाद राजवाड़े उम्र 45 वर्ष 31 जुलाई की रात करीब नौ बजे मुहल्ले में चमरू के घर वास्ते रोपाई कार्य कराने कहने गया था कुर्सी में बैठा था तभी गांव के कमलेश एवं सुमित मोटरसाइकिल से आये और ऐतवार राजवाड़े से किसी बात को लेकर उलझ गए लड़ाई झगडे होने लगा बीच-बचाव करने के दौरान ऐतवार राजवाड़े एवं उसका पुत्र संदीप राजवाड़े मानसाय राजवाड़े को जमकर पीटा जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाना में दर्ज कराया है वहीं दूसरे मामले में धनेश्वरी सिंह राठिया पति सनीराम राठिया उम्र 38 वर्ष जाति कंवर साकिन ग्राम अधला ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 जुलाई के शाम 5 बजे खेत में काम करने के दौरान गांव का पजेश्वर सोनी आ0 स्व शिवप्रसाद सोनी निवासी ग्राम अधला जमीन विवाद के पुराने रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए प्रार्थिया महिला के साथ बसुला हथियार से मारपीट किया। जिससे महिला ज़ख्मी हो गई।
उक्त पहले मामले में पुलिस ने धारा सदर 296(ख) 351(2) 115(2) 3(5) बीएनएस कायम किया है तथा दूसरे मामले में 296( ख) 351(2) 118(1) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



