Home छत्तीसगढ़ पांच दिवसीय आयोजित आकांक्षा हाट का समापन

पांच दिवसीय आयोजित आकांक्षा हाट का समापन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा: भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 31 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक आकांक्षा हाट एवं संपूर्णता सम्मान समारोह का आयोजन जिला कलेक्टर विलास भोस्कर एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में ब्लाक लखनपुर के सभागार में आयोजित हुई। आकांक्षा हाट में ब्लाक क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा प्रदर्शनी हेतु स्टाल लगाए गए थे।

समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल जंप अध्यक्ष श्रीमती शशी कला सिंह उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े रहे।

विधायक मिंज ने हाट का निरिक्षण कर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। एवं महिला समूहो को निकट भविष्य में और अधिक उत्पादन करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला समूह की प्रशंसा करते हुए कहा यकीनन सराहनीय कार्य है ।

आयोजित समारोह मे वन विकास समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि महंत पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रिका यादव जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह, एस डी ओ प्रवीन कुमार खलखो, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) अभिषेक मिंज, ABF सुश्री शुभिता शुक्ला, NRLM BPM मनोज किसपोट्टा, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक शीनू पटेल सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम सचिव, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य कृषक, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सहभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन लिए सभी को शुभकामनाएं दिये।

*समीक्षा बैठक कर आवास हितग्राहियों को दी गई समझाइश*

इसी तारतम्य में

जिला कलेक्टर विलास भोस्कर के जारी निर्देश पर लखनपुर के जंप सभा कक्ष में 6 जुलाई दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की बैठक लेकर लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के अगुआई में हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा की गई। जिन हितग्राहियों के बैंक खाते में आवास के किस्त राशि जमा हो गए हैं और आवास कार्य अप्रारम्भ है अथवा टाप तक पहुंच गये हैं। किसी कारण वश हितग्राहियों के आवास पूर्ण नहीं हो पाया है।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समझाईश दी गई कि 30 सितंबर तक हर हाल में वह अपने आवास कार्य पूरा करा लें। अन्यथा के स्थित में हितग्राहियों के उपर नियमानुसार पैसे वसूल किये जाने की कार्यवाही हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here