Home छत्तीसगढ़ किरंदुल में पोला पर्व पर गौशाला में गौमाता और नंदी की विशेष...

किरंदुल में पोला पर्व पर गौशाला में गौमाता और नंदी की विशेष पूजा, नगर परिवार का गरिमामय सहयोग

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : बैलाडीला देव स्थान समिति और गायत्री परिवार के तत्वावधान में पोला पर्व के अवसर पर गांधीनगर गौशाला में गौमाता और नंदी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी पं. सत्येंद्र प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में गाय और बैलों को तिलक-रोली लगाकर हरी घास, रोटी, फल आदि अर्पित किए गए। यह आयोजन कृषि और पशुधन के अटूट संबंध को मजबूत करने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से किया गया।

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, पूर्व उपाध्यक्ष बाल सिंग, एनएमडी कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष बी.एल. तारम, गायत्री ग्रामोत्थान सेवा समिति अध्यक्ष डी.पी. डहारिया सहित कई पार्षद, समाजसेवी और नगरवासियों ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज की। सभी ने गौमाता और नंदी को भोजन अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।इस अवसर पर एक पीड़ित गौमाता के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। बैलाडीला देव स्थान समिति और गायत्री परिवार ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here