Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक भवन परिसर में री-केवाईसी व बीमा शिविर का आयोजन

सामुदायिक भवन परिसर में री-केवाईसी व बीमा शिविर का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के सामुदायिक भवन परिसर में 9 सितंबर दिन मंगलवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा री-केवाईसी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संबंध में शिविर आयोजित किया गया।शिविर में आंचलिक प्रमुख बी. आर. रामाकृष्ण नायक ने अपने सम्बोधन में खाताधारकों को बताया कि आर बीआई गाइडलाइन के अनुसार सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में री-केवाईसी आवश्यक है।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा व अटल पेंशन योजना की तफ़सील से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मात्र 436 रुपये में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा से एक वर्ष के लिए 2 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा लाभ मिलता है। सेन्ट्रल बैंक लखनपुर
शाखा प्रबंधक आलोक बेग ने बैंकिंग सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया।
इस अवसर पर लगभग 100 खाताधारकों का री-केवाईसी किया गया और करीब 150 लोगों ने बीमा कराया।अंत में बैंक की ओर से उपस्थित खाताधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here