Home छत्तीसगढ़ तुलिका कर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, ओडिशा राज्य महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक...

तुलिका कर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, ओडिशा राज्य महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक नियुक्त

0

एस एच अज़हर अमन पथ दन्तेवाड़ा : दन्तेवाड़ा की युवा नेत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ओडिशा राज्य महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय “इंदिरा भवन” में राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी।

लगभग एक दशक से राजनीति में सक्रिय तुलिका कर्मा ने जमीनी स्तर पर कठिन परिश्रम और जनसेवा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्होंने दन्तेवाड़ा में कई विकास कार्य किए। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली तुलिका ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
इस नई जिम्मेदारी पर तुलिका कर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा और राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस भूमिका में पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here