Home छत्तीसगढ़ DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भोपालपट्टनम की छात्रा नेहा पवनुरी का MBBS में...

DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भोपालपट्टनम की छात्रा नेहा पवनुरी का MBBS में चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

0

भोपालपट्टनम (बीजापुर) :  DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भोपालपट्टनम की होनहार छात्रा नेहा पवनुरी (बैच 2020-21) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2025 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। नेहा का चयन शासकीय स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में MBBS पाठ्यक्रम हेतु हुआ है।

नेहा, स्व. श्री रामन्ना पवनुरी एवं श्रीमती चंद्रकांथा पवनुरी की सुपुत्री हैं। उनका सपना है कि वह आगे चलकर न्यूरोलॉजिस्ट बनकर समाज की सेवा करें।

नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विशेष रूप से DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल को दिया। उन्होंने कहा –
“DAV के सभी शिक्षकों ने हर कदम पर मार्गदर्शन दिया। पढ़ाई के साथ-साथ लगातार काउंसलिंग और प्रोत्साहन मिलता रहा। शिक्षकों की मेहनत और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।”

विद्यालय के प्राचार्य ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा –
“नेहा जैसी मेधावी और अनुशासित छात्रा की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उसने यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम से बड़े सपने भी पूरे किए जा सकते हैं।”

शिक्षकों ने भी नेहा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह प्रारंभ से ही पढ़ाई में अत्यंत होशियार, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही है। उनकी यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

नेहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, क्षेत्रवासियों और सहपाठियों में गर्व और खुशी का वातावरण है। उनकी सफलता न केवल DAV के लिए उपलब्धि है, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here