Home छत्तीसगढ़ हर हफ्ते प्रत्येक डायलिसिस मरीज को आयरन ओर ब्लड का इंजेक्शन लगेगा...

हर हफ्ते प्रत्येक डायलिसिस मरीज को आयरन ओर ब्लड का इंजेक्शन लगेगा मुफ्त

0

एम सी बी : मनेंद्रगढ़ CHC govt hospital dialysis unit में काफी दिनों से किडनी की गम्भीर बिमारी से जुझ रहे प्रत्येक मरीज को ब्लड का इंजेक्शन ओर आयरन का इंजेक्शन बाजार से खरीदना पड़ता था जिसका मुल्य अधिक होने की वजह से हर मरीज को खरीद पाना बहुत मुश्किल था.डायलिसिस गाइड लाइन के अनुसार हर मरीज को हफ्ते में एक बार ब्लड ओर आयरन का इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य है क्योंकि कीडनी मरीज़ के खराब कीडनी हो जाने कि वजह से शरीर में ब्लड बनना बंद हो जाता है जिससे शरीर दिन प्रति दिन कमजोर ओर शिथिल हो जाता है ।

इसलिए यह इंजेक्शन बहुत जीवन दायिनी होता है काफी प्रयास किया गया सम्बंधित अधिकारियों को ओर जिम्मेदार लोगों को परन्तु रिजल्ट सिफर रहा , लेकिन युनीट की मेनेजर सोनाली सिंह ओर कुछ मरीजों के निवेदन पर DCDC किडनी केयर कंपनी ने हम सब कि किये निवेदन को मानते हुए जायज मांग को पुरा किया ,अब प्रत्येक सप्ताह प्रत्येक डायलिसिस मरीज को आयरन ओर ब्लड का इंजेक्शन मुफ्त में लगेगा जिससे जो नहीं खरीद पा रहे थे उनका जीवन अब सुचारू रूप से जीवन यापन कर सकेंगे । यह नेक कार्य मैनेजर सोनाली सिंह के अथक प्रयास से सम्भव हो पाया है जो अब हर मरीज के लिए जीवन दायिनी साबित होगा,Cmho डा.अविनाश खरे का योगदान भी सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here