Home छत्तीसगढ़ मां महामाया के दरबार में पहुंचे एनएचएम संविदा कर्मचारी, सरकार से मांगा...

मां महामाया के दरबार में पहुंचे एनएचएम संविदा कर्मचारी, सरकार से मांगा न्याय

0

मुंगेली: नियमितीकरण और सेवा शर्तों को लेकर 25 दिनों से आंदोलनरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को एक अनोखा प्रदर्शन किया। हड़ताल स्थल आगर खेल परिसर से कर्मचारियों ने मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली और दाऊपारा स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। इस दौरान महिला और पुरुष कर्मचारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कर्मचारियों ने हाथों में 30 मीटर से अधिक लंबी चुनरी थामकर माता के चरणों में अर्पित की और सामूहिक रूप से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि “हमारी मांगें लंबे समय से अनसुनी हैं। इसलिए हमें माता की शरण में आना पड़ा है।” कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते दो दशक से नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

लगातार जारी इस हड़ताल का असर जिले समेत प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिख रहा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। गरीब और दूरदराज से आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों ने भी जल्द समाधान की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here