Home छत्तीसगढ़ मूक-बधिर बच्चों के बीच अरविंद वैष्णव ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर की...

मूक-बधिर बच्चों के बीच अरविंद वैष्णव ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर की खुशी साझा

0

 

मुंगेली : वरिष्ठ पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अरविंद वैष्णव ने अपना जन्मदिन इस बार बेहद खास और अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने भव्य कार्यक्रमों और औपचारिक आयोजनों से दूर रहकर मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ केक काटा और उनकी मासूम मुस्कुराहटों में अपनी खुशी ढूँढी। इस अवसर पर वैष्णव ने कहा कि “मेरा यह जन्मदिन जीवन का सबसे सुखद और संतोषजनक अनुभव रहा। बच्चों के बीच समय बिताकर जो आत्मिक शांति और खुशी मिली है, वह किसी भी भौतिक सुख-सुविधा से कहीं अधिक है।” कार्यक्रम में बच्चों को केक, फल, मिष्ठान, बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन वितरित किए गए।

बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक वैष्णव के साथ जन्मदिन का आनंद लिया। इस दौरान पूरा माहौल खुशी और अपनत्व से सराबोर रहा। समाजसेवा की भावना से परिपूर्ण इस आयोजन में नगर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पार्षद संजय चंदेल, भवानी माथुर, रमेश राजपूत, प्राचार्य ममता मिश्रा, सचिन पाठक, कावेरी साहू, विजय राजपूत और सुरेखा शामिल थे। सभी ने वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। गौरतलब है कि अरविंद वैष्णव हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। वे नगर की समस्याओं और आम जनता की आवाज़ को मुखर रूप से उठाने के साथ-साथ समाजहित में होने वाले कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनका यह जन्मदिन समारोह भी समाज को संदेश देता है कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने से मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here