Home छत्तीसगढ़ थाना लालपुर में ‘पहल अभियान’ का सफल आयोजन

थाना लालपुर में ‘पहल अभियान’ का सफल आयोजन

0

 

मुंगेली :  पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पहल अभियान’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल रहे। इस अवसर पर ग्राम चंदली के सरपंच, तहसीलदार लालपुर कौसिक, थाना प्रभारी अमित गुप्ता सहित पुलिस स्टाफ एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा। प्राचार्य जितेन्द्र सिंह तंवर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। विद्यालय स्काउट्स ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया तथा छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, रंगोली और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपराध से बचने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक पटेल ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, माता-पिता का सम्मान करने और जीवन में नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि “जीवन में माँ को अपना सबसे अच्छा मित्र मानकर हर बात साझा करें, माँ कभी गलत रास्ता नहीं दिखाएगी।” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों का प्रभावी उत्तर देकर सबका मन जीता। छात्रा निशा नेताम ने भरतनाट्यम नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजयी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उड़ान GSSO महासमुंद से रोशना डेविड और पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, मोबाइल ठगी, महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपराध से बचाव के उपाय और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। पटेल ने कहा कि ‘पहल अभियान’ पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं जनचौपालों के माध्यम से आम नागरिकों को अपराधों और सामाजिक बुराइयों से बचने की दिशा में जागरूक कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here