Home छत्तीसगढ़ नवीन महाविद्यालय लखनपुर में रजत जयंती समारोह का समापन

नवीन महाविद्यालय लखनपुर में रजत जयंती समारोह का समापन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर नवीन महाविद्यालय लखनपुर में एक सप्ताह तक आयोजित समारोह का समापन 12 सितंबर दिन शुक्रवार को महाविद्यालय के सभागार में हुआ।5 सितमबर से एक सप्ताह तक आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ एवं साहित्यिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र देकर एव मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे गर्व और उत्साह से खिल उठे।

मचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया। इस कड़ी में मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा— “विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता और निष्ठा से बढ़ते हुए समाज व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए।”
सांसद प्रतिनिधि बृज किशोर पांडेय ने कहा—“छत्तीसगढ़ की संस्कृति और गौरवशाली परंपरा हमें प्रेरणा देती है। विद्यार्थी इन मूल्यों को आत्मसात कर जीवन में सफलता प्राप्त करें।” प्राचार्य श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं। रजत जयंती का समापन सत्र न केवल महाविद्यालय परिवार बल्कि संपूर्ण लखनपुर क्षेत्र में उल्लास का वातावरण निर्मित किया।

समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि बृज किशोर पांडे, राहुल अग्रवाल, यतेन्द्र पाण्डे, सचिन अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव डी,0 पी0 साहू,मंच संचालन प्रेमचंद यादव भूगोल विभाग द्वारा किया गया। तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती बिंदु रानी सिंह, विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र विभाग ने किया। तथा प्राचार्य डॉ एस0 के0 श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे ।वही नवीन महाविद्यालय के इस रजत जयंती समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राएं काफी संख्या मे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here