Home छत्तीसगढ़ जीएसटी दरों के कटौती को लेकर नगर पंचायत सभा कक्ष में परिषद...

जीएसटी दरों के कटौती को लेकर नगर पंचायत सभा कक्ष में परिषद की बैठक आयोजित

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने जीएसटी दरों में भारी कटौती करते हुए मध्यम एवं जन सामान्य वर्ग को बहुत बड़ा उपहार दिया है। यह नेक्स्ट जैन जीएसटी रिफॉर्म किसानों के लिए भी बड़ा तोहफा है। जीएसटी दरों में कमी आने से सभी देशवासीयो ने माननीय प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन किया हैं। इसी कड़ी में 22 सितंबर 2025 दिन सोमवार को नगर पंचायत लखनपुर सभा कक्ष में परिषद की विशेष बैठक का आयोजन कर जीएसटी दरों की कटौती का अभिनंदन प्रस्ताव सर्व समिति से पारित किया गया।

पूर्व मडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा आम जनता के हित में केन्द्र एवं राज्य सरकार का प्रशंसनीय क़दम है। इससे आम आदमी को भारी राहत मिलेगी । आयोजित बैठक में दूसरे मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई। लम्बे अरसे बाद सुरेश परिषद की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी पार्षद दिनेश साहू, समीउद्दीन, ईश्वर राजवाड़े श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती सीनू खड़िया, बबलू मझवार राजेश सोनवानी बाघोलन राम प सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here