Home छत्तीसगढ़ महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन पूजन हुआ नव कन्याओं...

महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन पूजन हुआ नव कन्याओं को कराया भोज

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शीतला शक्ति पीठ सिहावा में मंगलवार को हवन पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारियों ने माता शीतला की पूजा अर्चना आरती कर देवी मां के स्वरूप नव कन्याओं व लँगरुवा महराज का परम्परानुसार पूजा अर्चना कर उन्हें भोज कराया। हवन 12 बजे प्रारंभ हुईजो देर शाम तक चला। हवन में विभिन्न प्रकार की औषधि युक्त सांखला का उपयोग कर ज्योति धारी व अन्य श्रद्धालुओं ने प्रथम अध्याय से तेरहवें अध्याय तक बारी बारी से यज्ञ शाला में प्रवेश लेकर यज्ञ में आहुति प्रदान कर पूर्णाहुति में भाग लिया व माता की आरती उतार कर सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान आचार्य चन्द्रहास दुबे ने महाष्टमी की महत्व बताते हुए कहा कि अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है उनकी आराधना से मानसिक शान्ति स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना करने का महा पर्व है। नव दिनों तक जप तप करने से मन मे व्याप्त विकारो का नाश होता है।व माता की असीम कृपा प्राप्त होती है।

अध्यक्ष कैलाश पवार प्रमुख संचालक कलम सिंह पवार, महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नरेंद्र नाग,नारद निषाद,बुधेस्वर साहू,कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, तुकाराम साहू,पुजारी ज्ञान सागर पटेल,तुका सिंह बेस, राजेश यदु, बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,छबि ठाकुर, संजय सारथीं,रामलाल नेताम ,प्रवीण गुप्ता,गगन नाहटा,भरत निर्मलकर,सचिन भंसाली,किशन गजेन्द्र,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार, दीनदयाल गंधर्व,सुभाष यादव,महेंद्र साहू, ललित निर्मलकर,अभय नेताम ,,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, , राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद,दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम,जसपाल कुंजाम,शेलेन्द्र कौशल,शान्ति लाल साहू,राजू गोस्वामी,कौशल पटेल, शंकर पटेल,चंदन देवांगन, शशिकला शांडिल्य,देवन्तीन श्रीमाली,जगतिन यादव,रीना बिसेन,परमीला साहू,नंदबाई पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद, नोहर साहू,अभय नेताम,अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश कि विश्वकर्मा, पूरन बिसेन,अंश गौतम,मिथलेश कश्यप,ऋषभ यदु आदि जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here