मुंगेली: ग्राम पंचायत बेलखुरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब एवं कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के युवाओं द्वारा छठवां वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों युवा प्रतिभागियों ने भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिला देवेंद्र सिंह राजपूत रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में रिंकू सिंह ठाकुर, संजय राजपूत (भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरिया), सरपंच प्रतिनिधि चेलाराम राजपूत, और उपसरपंच अशोक राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पुरुषोत्तम (प्रेम) राजपूत, संचालक मातृछाया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सरगांव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 1600 मीटर और बालिका वर्ग के लिए 800 मीटर की दौड़ आयोजित हुई। बालक वर्ग (1600 मीटर) — प्रथम चंद्रप्रकाश रात्रे, द्वितीय मनीष ध्रुव, तृतीय सुरेशकुमार, चतुर्थ दिनेश कश्यप। बालिका वर्ग (800 मीटर) — प्रथम अंशु बेक, द्वितीय सुभाषिनी साहू, तृतीय पिंकी मरावी, चतुर्थ खुबन निषाद। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला राजपूत ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि, “ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करते हैं। खेल से शरीर ही नहीं, मन भी मजबूत होता है।” विशिष्ट अतिथि रिंकू सिंह ठाकुर ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है, लेकिन प्रयास जारी रखने वाला ही सच्चा विजेता होता है। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन शिक्षक खेमसिंह राजपूत ने किया, संचालन शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने किया और आभार प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डूकेश साहू ने किया। इस अवसर पर कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के संयोजक दौलत सिंह राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल यादव, नीलमणि राजपूत, खिलेश्वर माण्डले, उपेंद्र सिंह राजपूत, रामेश्वर राजपूत, रामप्रसाद, गंगाराम साहू, नितेश राजपूत, साहिल राजपूत सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बेलखुरी के युवाओं द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना का प्रतीक बनी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के उत्साह, एकता और ऊर्जा का भी सशक्त प्रदर्शन रहा।



